सरकार ने नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के बाद सतलुज, ब्यास, रावी नदियों के किनारे न जाने का अलर्ट जारी किया है। इन नदियों पर बने बांधों में पानी बढ़ने पर कभी भी इनके गेट खोले जा सकते हैं।
कहां कितनी बारिश ( मिलीमीटर)
सराहन 110
नयनादेवी 65
बंगाणा 54
ऊना 50
देहरा 42
सोलन 37
संगडाह 32
बड़सर 28
शिमला 24
नाहन 20
सेब, मक्की के लिए फायदेमंद बारिश
इन दिनों सेब का आकार और रंग बनता है। ऐसे में बारिश फायदेमंद है। मक्की की फसल को भी संजीवनी मिली है। अन्य फलों और सब्जियों के लिए भी बारिश अच्छी है।