फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 हाईवे समेत 887 सड़कें बाधित, 450 बसों समेत सैकड़ों वाहन फंसे

Mon, 19 Aug 2019 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवभूमि में लगातार मूसलाधार बारिश से नौ नेशनल हाईवे समेत 887 सड़कें यातायात के लिए बाधित हो गई हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की 450 बसों समेत सैकड़ों वाहन सड़कों पर फंसे हैं। लांग रूटों पर भेजी बसें भी रविवार शाम तक शिमला बस अड्डे पर नहीं पहुंच पाई हैं।

विज्ञापन


सड़कों को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वहीं, गाद आने की वजह से नाथपा-झाकड़ी में बिजली उत्पादन बंद हो गया है। चाबा पावर हाउस जलमग्न होने से यहां भी बिजली उत्पादन ठप है।

रविवार को लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता फील्ड में डटे रहे। प्रमुख अभियंता सुबह से शाम तक प्रभावित सड़कों का मुआयना करते रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी सड़कों की पल-पल की जानकारी लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि ने 277 सड़कों को बहाल करने का दावा किया है, जबकि नेशनल हाईवे को रविवार देर रात तक बहाल करने का दावा किया। विभाग ने सड़कों को बहाल करने के लिए 521 जेसीबी, 80 डोजर और अन्य छोटी मशीनरियां लगाई हैं। प्रमुख अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि अफसर से लेकर कर्मचारियों को फील्ड में उतारा गया है।

ये नेशनल हाईवे बंद
चंबा-भरमौर लूहरी जलोड़जोत ठियोग-हाटकोटी एनएच-21 बिलासपुर-स्वारघाट पांवटा-शिलाई मनाली-थलोट  

शिमला जोन में सबसे ज्यादा सड़कें बंद 
शिमला     403
मंडी       186 
हमीरपुर     105
कांगड़ा      184
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें