फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के बेटे और भाभी सहित जिले में 24 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे और भाभी सहित कोरोना के 24 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 21 बाहरी राज्यों से आए एम्स के मजदूर हैं। वहीं एक सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी है। सभी को नियम के तहत आईसोलेट किया जा रहा है। वहीं एम्स में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की सैंपलिंग पूरी कर ली है। 1100 में से 167 मजदूर संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 356 पहुंच गया है। वहीं 217 कोरोना से निजात पा चुके हैं। सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में मंगलवार को 24 नए मामले सामने आए हैं। इनमें एम्स के 21 मजदूर हैं। पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर का छोटा बेटा और भाभी भी पॉजिटिव पाई गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव आया है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बाहरी राज्यों से एम्स साइट पर पहुंचे करीब 1100 मजदूरों की सैंपलिंग पूरी कर ली हैं इनमें अभी तक 167 मजदूर पॉजिटिव निकले हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की नई गाइडलाइंस के आधार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। वहीं नए दिशानिर्देश के अनुसार ही संक्रमितों को आईसोलेट किया जा रहा है।
डॉक्टर दड़ोच ने बताया कि समाज को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। अगर कोई होम आईसोलेट है तो इसके नियमों का पूरी तरह पालन करे। वहीं कोरोना टेस्ट होने के बाद कोई तब तक अपने घर से न निकले जब तक उसकी रिपोर्ट निगेटिव न आए। वहीं उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्कता से कार्य करने में जुटा है। ताकि समाज को इस संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन

कोविड डेडिकेटेड केयर केंद्र शिवा आयुर्वेदिक कॉलेज को प्रशासन ने बिनौला शिफ्ट कर दिया है। अब जिले में संक्रमितों को इलाज के लिए बिनौला शिफ्ट किया जाएगा। बताते चलें कि शिवा कोविड केयर केंद्र से अभी तक करीब 104 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं अन्यों को प्रशासन ने बिनौला सेंटर शिफ्ट कर दिया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें