बिलासपुर। जिले के दो अध्यापकों का राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।
बेहतरीन कार्यों पर झंडूता ब्लॉक की राजकीय प्राथमिक पाठशाला गेहड़वीं की शिक्षिका अंजना शर्मा और राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरोहा के अध्यापक विनोद कुमार को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।