फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: क्रमिक अनशन पर बैठे जेओए आईटी अभ्यर्थी की बिगड़ी तबीयत

Sun, 18 Feb 2024 06:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 चौड़ा मैदान में जेओए (आईटी) भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द निकालने की मांग को लेकर जारी भूख हड़ताल पर बैठे एक अभ्यर्थी की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
जेओए आईटी अभ्यर्थी की बिगड़ी तबीयत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला के चौड़ा मैदान में जेओए (आईटी) भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द निकालने की मांग को लेकर जारी भूख हड़ताल पर बैठे एक अभ्यर्थी की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे 108 एंबुलेंस से आईजीएमसी पहुंचाया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है। क्रमिक अनशन पर बैठे जेओए (आईटी) अभ्यर्थी सरकार से रुके भर्ती परिणाम को जल्द घोषित करने की मांग कर रहे हैं। इन अभ्यर्थियों ने दो टूक कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग को नहीं मानती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


भर्ती के परिणाम के कारण उनका भविष्य दांव पर लगा हुआ है। ठंड के इस मौसम में अभ्यर्थी क्रमिक अनशन पर बैठे हैं, मगर सरकार उनकी इस मांग को पूरा नहीं कर रही है। यहां तक कि उनसे बात तक नहीं की जा रही है। अभ्यर्थी बारी-बारी से 24 घंटे के क्रमिक अनशन पर बैठ रहे हैं। उधर, अभ्यर्थी सौरव ने कहा कि बीमार हुए रामपुर के सुकेश का आईजीएमसी अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। उसे बुखार के साथ कमजोरी आई है। उधर, सुकेश के माता-पिता ने कहा कि उनके बच्चे बीमार हो रहे हैं और सरकार उनकी मांग की तरफ ध्यान नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें