चमियाना में नौ विभागों पूरी तरह से हो चुके हैं शिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 11 में से नौ विभाग पूरी तरह से शिफ्ट हो चुके हैं। न्यूरो सर्जरी और पीड़ियेट्रिक सर्जरी विभाग फिलहाल आईजीएमसी में ही रहेंगे। इन दो विभागों की आईजीएमसी में आने वाले इमरजेंसी केस में जरूरत रहती है। इसलिए इन विभागों को आईजीएमसी में ही रखा गया है। शेष सुपर स्पेशलिटी विभागों में एनेस्थिीसिया, कार्डियोलाॅजी, सीटीवीएस, एंडोक्रोनोलाॅजी, ग्रेस्ट्रोलाॅजी, नेफ्रोलाॅजी, न्यूरोलाॅजी, पैथोलाॅजी, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलाॅजी विभागों के चमियाना अस्पताल परिसर में शिफ्ट होने के बाद सर्जरी, ओपीडी, मरीजों की एडमिशन सहित हर तरह की सेवाएं मरीजों को दी जाने लगी हैं। चमियाना अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि ग्यारह में से नौ विभाग परिसर में शिफ्ट हो चुके हैं। न्यूरो और पीडि़येट्रिक सर्जरी आईजीएमसी में ही रखे गए हैं।
जल्द इमरजेंसी सेवाएं शुरू होने से मरीजों को एक जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में जल्द आपत्कालीन इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इन दिनों इमर्जेंसी के लिए नवनियुक्त एमओ और सी एमओ को अलग-अलग विभागों में आपातकालीन सेवाओं के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे उम्मीद है कि दिसंबर से पहले इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इसके बाद अस्पताल में मरीजों को एक ही परिसर में सभी सुविधाएं मिलनी लगेंगी।