फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विश्वविद्यालय में छात्र सुलझाएंगे अब अपराध से जुड़ी पहेलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन पर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 19 नवंबर को, विधि विभाग के छात्र लेंगे हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र अब अपराध की अबूझ पहेलियां सुलझाएंगे। विश्वविद्यालय के विधि विभाग में 19 नवंबर को क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन पर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन कानून के विद्यार्थियों में जांच संबंधी व्यावहारिक ज्ञान, विश्लेषणात्मक सोच और टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
विधि विभाग के अधीन आयोजित यह प्रतियोगिता एलएलबी और बीए एलएलबी के विद्यार्थियों के लिए खुली रहेगी। प्रतिभागियों को अपने संस्थान से अधिकृत पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार 7500 रुपये, द्वितीय को 5000 रुपये और तृतीय को 2500 रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अपराध स्थल (क्राइम सीन) का निरीक्षण कर सबूत एकत्र करने, उनका विश्लेषण करने और रिपोर्ट तैयार करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता तीन चरणों क्राइम ऑब्ज़र्वेशन, एक्ज़ामिनेशन राउंड और रिपोर्ट राइटिंग में संपन्न होगी। प्रत्येक टीम को अपराध स्थल के निरीक्षण के लिए 10 से 15 मिनट और रिपोर्ट लेखन के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतिभागी साक्ष्य एकत्र करने के लिए अपने मोबाइल फोन का प्रयोग कर सकेंगे। रिपोर्ट में स्थल का स्केच, प्राप्त भौतिक साक्ष्यों की सूची, प्रत्येक साक्ष्य की प्रासंगिकता, संदिग्ध के विरुद्ध परिकल्पना और निष्कर्ष शामिल करने होंगे। मूल्यांकन न्यायाधीशों की ओर से रिपोर्ट की गुणवत्ता, विश्लेषण की सटीकता और प्रस्तुति की स्पष्टता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के संरक्षक प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह, डीन और विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजिंदर वर्मा होंगे। आयोजन सचिव डॉ. शालिनी कश्मीरा हैं, जबकि समन्वयकों में डॉ. साक्षा कंवर, डॉ. अभिषेक सिंह नेगी, डॉ. वंदना ठाकुर और डॉ. गार्गिका सूद शामिल हैं। छात्र संयोजक पुष्पदीप और देशदीपक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें