सूत्रों के अनुसार आने वाले तीन सालों में यह सब्जेक्ट पूरी तरह बंद हो सकता है, क्योंकि जिस तरह आरएमएसए ने नौवीं और दसवीं कक्षा में इस विषय में दाखिला लेना बंद कर दिया है, उसी तरह आने वाले तीन सालों में 11वीं और 12वीं में भी बच्चों का इस विषय में दाखिला लेना बंद कर देंगे।
आरएमएसए के प्रदेश प्रोजेक्ट अधिकारी आशीष कोहली ने कहा कि केंद्र सरकार से हेल्थकेयर विषय के लिए बजट जारी न होने से इस सत्र में नौवीं व दसवीं कक्षा के बच्चों को यह विषय नहीं पढ़ाया जाएगा। केवल 11वीं तथा 12वीं के बच्चों को ही यह विषय पढ़ाया जाएगा।
हेल्थकेयर विषय में बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित और आपातकाल में दिए जाने वाले उपचार सहित अन्य जानकारी दी जाती थी। इस विषय के तहत हर दो माह बाद बच्चों को सरकारी व निजी अस्पतालों का दौरा करवाया जाता था।
बच्चों को आपातकाल के समय रोगी को दिए जाने वाले उपचार के बारे में बताया जाता था। इसके अलावा अस्पताल में मरीजों का बिस्तर बनाना, खाने-पीने के बारे में अवगत करवाना व अस्पताल व लोगों के स्वास्थ्य से संबंधित अन्य विषयों की जानकारी दी जाती है।