फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएएस परीक्षा का परिणाम घोषित, शिमला की राखी टॉपर

Thu, 31 Dec 2015 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एचएएस और अन्य संयुक्त सेवाएं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। एचएएस की परीक्षा में न्यू शिमला की निवासी राखी सिंह ने टॉप किया है। आयोग ने हिमाचल प्रदेश संयुक्त प्रशासनिक सेवा परीक्षा - 2014 के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के कुल 30 पदों की भर्ती के साक्षात्कार का परिणाम घोषित किया है।
विज्ञापन


एचएएस की परीक्षा में दूसरे स्थान पर ऊना जिले के अंब के निवासी विश्रुत भारती और तीसरे स्थान पर नाहन की कुमारी प्रियंका चंद्रा रही हैं। इनके अलावा हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) में विकास शर्मा और विपिन कुमार उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के लिए रोहिन डोगरा, सुशांत शर्मा, कमल किशोर और संजय शर्मा का चयन किया गया है।

तहसीलदार के रूप में अमित कुमार, कुमारी वीना ठाकुर, कुमारी अनविता उपाध्याय, नीरज तनवर और हुसन चंद को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। आबकारी एवं कराधान अधिकारी के तौर प्रवीण ठाकुर, विवेक, गगनेश कुमार गुप्ता, कुमारी निष्ठा बाली, अजय कुमार और मुकेश कुमार का चयन हुआ है।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी यशपाल, गोपीचंद, अभिनित कत्यान, अरविंद गुलेरिया, कुमारी लतिका सहजपाल, गुनजीत सिंह छीमा, हितेंद्र शर्मा और रमनवीर चुने गए हैं। जिला कोषाधिकारी सुनील कुमार और सिकंदर चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें