गायक हंसराज रघुवंशी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के जाने माने गायक हंसराज रघुवंशी के गाने शिव समा रहे मुझमें ने रिलीज होने के साथ ही यू ट्यूब पर धमाल मचा दिया है। 24 घंटों में रघुवंशी के गाने को 1 मिलियन व्यूवर्ज मिल चुके हैं। वहीं यू ट्यूब पर यह गाना छठे स्थान पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के बोल अधिवक्ता सुमन ठाकुर ने लिखे हैं। बिलासपुर के जमथल गांव के अधिवक्ता सुमन ठाकुर ने शिव समाए मुझमें को अपने बोल दिए हैं।
अधिवक्ता के लिखे हुए गीत को जाने माने गायक हंसराज रघुवंशी ने आवाज दी है। शनिवार 3 बजे रिलीज हुई इस गाने को रविवार 3 बजे तक 1 मिलियन व्यूवर्ज मिल चुके हैं। इसके अलावा यह गाना रविवार को 1 बजे तक यू ट्यूब पर छठे स्थान पर ट्रेंड करता रहा। इस गाने को लिखने वाले अधिवक्ता सुमन ठाकुर करीब 4 साल तक पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर चुके हैं। इसके बाद इन्होंने अपनी वकालत पूरी की।