फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल और प्रो-कबड्डी के बाद अब हैंडबाल महा सुपरलीग

Mon, 23 Nov 2015 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल और प्रो-कबड्डी लीग की तर्ज पर अब हैंडबाल महा सुपरलीग भी होगी। जनवरी में महा सुपरलीग (एमएसएल) टूर्नामेंट महाराष्ट्र में होगा। इसमें नामी हस्तियां खिलाड़ियों की बोली लगाएंगी। टीमों के चयन के लिए दिसंबर में बोली रखी गई है। महा सुपरलीग की बोली के लिए देश भर की 30 खिलाड़ियों की सूची बनाई गई है।
विज्ञापन


इसमें हिमाचल की छह महिला हैंडबाल खिलाड़ी भी शामिल हैं। इनका चयन पुणे में हुई सीनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप के दौरान हुआ है। हिमाचल की खिलाड़ी बबिता ठाकुर, निधि शर्मा, दीक्षा ठाकुर, ममता, मेनिका पाल तथा शालिनी शामिल हैं।

पुणे में बाकायदा बोली के लिए होर्डिंग आदि भी लगवा लिए गए हैं। हैंडबाल संघ के अध्यक्ष बंबर ठाकुर ने बताया कि छह खिलाड़ी एशियन चैंपियनशिप में इंडिया टीम से खेल चुकी हैं। सुपरलीग टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग की आठ तथा महिला वर्ग की छह टीमें शामिल होंगी।
विज्ञापन


मां-बेटी की बनेगी अलग टीम- 21 से 24 जनवरी तक महाराष्ट्र के शोलापुर में होने वाले महा सुपरलीग टूर्नामेंट में बॉलीवुड की मां-बेटियां अपनी-अपनी टीम बनाएगी। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और उनकी बेटी इशा दयोल भी खिलाड़ियों की बोली में हिस्सा लेंगी।

दोनों की अलग-अलग टीमें होंगी। प्रसिद्ध स्टार और निर्देशक सचिन पिलगावकर, सुप्रिया तथा स्वप्निल जोशी सहित कई नामी हस्तियां बोली में भाग लेंगी।

हिमाचल हैंडबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष बंबर ठाकुर ने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे से राज्य के लिए यह गौरव की बात है। खिलाड़ियों के साथ कोच स्नेहलता भी बधाई की पात्र हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें