फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जाहू में पुल का स्लैब गिरने के मामले की जांच ठंडे बस्ते में, कांग्रेसियों ने भी साधी चुप्पी

Fri, 14 Apr 2023 09:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

30 मार्च की रात अचानक निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिर गया था। लोक निर्माण विभाग की क्वालिटी कंट्रोल विंग की टीम जाहू पुल का मुआयना करने पहुंची थी।
विज्ञापन
निर्माणाधीन पुल हुआ ध्वस्त (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा क्षेत्र भोरंज में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने की घटना के दो सप्ताह बाद भी कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी है। जबकि, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सार्वजनिक मंच से कहते हैं कि यह सरकार सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है। लेकिन, मुख्यमंत्री के दावे धरातल पर नजर नहीं आते। लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस मामले को महज खानापूर्ति के बाद फाइलों में दबाया जा रहा है।

विज्ञापन


ढाई करोड़ का यह टेंडर लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2020 में सरकारी ठेकेदार को आवंटित किया था। दिसंबर 2022 को आवंटित कार्य पूरा होना था। लेकिन, अभी तक 70 फीसदी काम अधूरा है। 30 मार्च की रात अचानक निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिर गया। जबकि, समय-समय पर इस पुल का निरीक्षण करने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी यहां संबंधित ठेकेदार को करीब एक करोड़ का भुगतान कर चुके हैं।

पुल गिरने से कुछ दिन पूर्व भी संबंधित ठेकेदार को विभाग की ओर से सुरक्षित भुगतान (सिक्योर पेमेंट) हुआ है, जिसकी सारी सूचना सरकारी रिकॉर्ड पर उपलब्ध है। पुल का स्लैब गिरने के तीसरे दिन शिमला स्थित लोक निर्माण विभाग की क्वालिटी कंट्रोल विंग की टीम जाहू पुल का मुआयना करने पहुंची थी। टीम ने सैंपल भी एकत्रित किए। लेकिन, लैब टेस्ट में सैंपल का क्या स्टेटस है, यह बताने में अधिकारी आनाकानी कर रहे हैं। उधर, स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी इस मामले में चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन


जाहू में निर्माणाधीन पुल के स्लैब गिरने के मामले में क्वालिटी कंट्रोल विंग की टीम को मौके पर भेजा गया था। जांच टीम ने सैंपल भी एकत्रित किए हैं। वहीं, अधीक्षण अभियंता हमीरपुर से भी इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद निश्चित तौर पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -ई. अजय गुप्ता, इंजीनियर-इन-चीफ, लोनिवि शिमला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें