फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पुलिस भर्ती दो दिन के लिए स्थगित, खराब मौसम के चलते लिया निर्णय

Sat, 08 Jan 2022 04:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

8 जनवरी को बुलाए अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा 14 जनवरी, जबकि 9 जनवरी को बुलाए सभी 1500 अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा 15 जनवरी को सुबह 6 बजे से पुलिस लाइन हमीरपुर के मैदान में होगी।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में होने वाली हिमाचल प्रदेश पुलिस आरक्षी पद की भर्ती दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से खराब मौसम और बारिश की चेतावनी के चलते यह निर्णय लिया गया है। विभाग ने शारीरिक मानक, शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 8 और 9 जनवरी को 1500-1500 पुरुष अभ्यर्थी बुलाए थे। 

विज्ञापन


अब 8 जनवरी को बुलाए अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा 14 जनवरी, जबकि 9 जनवरी को बुलाए सभी 1500 अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा 15 जनवरी को सुबह 6 बजे से पुलिस लाइन हमीरपुर के मैदान में होगी। सभी अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल फोन पर मेसेज भेज दिए गए हैं। शेष दिवस के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया यथावत जारी रहेगी।

इसके अतिरिक्त शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण 34 पुरुष (ड्राइवर) अभ्यर्थियों में से 25 पुरुष (ड्राइवर) अभ्यर्थियों को ड्राइविंग दक्षता परीक्षा में भाग लेने के लिए 10 जनवरी को सुबह आठ बजे बहु तकनीकी शिक्षा संस्थान बडू के मैदान में भाग लेने के लिए बुलाया गया है। 
विज्ञापन


सभी 25 अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल फोन पर भी सूचित कर दिया जाएगा। पूर्व में भी दो दिन बारिश के चलते शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित हो चुकी है। पुलिस विभाग ने तय शेड्यूल के अनुसार 11 जनवरी को भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा था। मौसम के खलल के कारण यह भर्ती चार दिन आगे खिसक चुकी है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे उपरोक्त निर्धारित तिथियों को निर्धारित भर्ती स्थलों पर पहुंचें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें