फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बालू गांव में गोशाला की दीवार ढही, 50 हजार का नुकसान

Wed, 11 Oct 2023 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ताल (हमीरपुर)
विज्ञापन
गोशाला की दीवार ढही। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ताल के गांव बालू में एक गोशाला गिरने से प्रभावित परिवार को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित चतर सिंह धीमान निवासी गांव बालू ने बताया कि मंगलवार देररात जोर की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने कमरे से बाहर निकल कर देखा तो गोशाला की दीवार ढह गई थी।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान गोशाला के भीतर कोई मवेशी नहीं था। सूचना मिलने के बाद पंचायत प्रधान पवन धीमान ने बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में हलका पटवारी को सूचना भेज दी गई है। करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें