फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद कमल देव: राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

Sun, 25 Jul 2021 07:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जाहू/भोरंज(हमीरपुर)

सार

चचेरे भाई बॉबी वैद्य ने शहीद की चिता का मुखाग्नि दी। कमल वैद्य अमर रहे के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।
विज्ञापन
राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के घुमारवीं गांव के शहीद कमल देव वैद्य रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। शहीद का अंतिम संस्कार पैतृक गांव के श्मशानघाट में सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ किया गया। चचेरे भाई बॉबी वैद्य ने शहीद की चिता का मुखाग्नि दी। कमल वैद्य अमर रहे के नारों से पूरा गांव गूंज उठा। हर किसी की आंखें नम थीं। दो माह बाद अक्तूबर में शहीद की शादी थी। 

विज्ञापन


गौर हो कि गत दिवस जम्मू-कश्मीर के पूंछ के मेंढर में बारूदी सुरंग फटने से कमल वैद्य शहीद हो गए थे। शहीद का पार्थिव शरीर रविवार सुबह करीब 9 बजे सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया। इस दौरान समूचा घुमारवीं गांव कमल देव अमर रहे के नारों से गूंज उठा। विधायक एवं उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, उपायुक्त देबश्वेता बनिक, एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन समेत कई अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

थल सेना की डोगरा रेजिमेंट और कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मेकेनिकल इंजीनियर्स के अधिकारियों ने भी पुष्प चक्र अर्पित करके शहीद को अंतिम विदाई दी। हिमाचल प्रदेश पुलिस की टुकड़ी ने भी हवा में फायर करके शहीद को अंतिम सलामी दी। प्रशासन की तरफ से उपायुक्त ने परिजनों को पांच लाख की फौरी राहत राशि दी। कमल वैद्य 2015 में सेना में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें