जिला की कठियाना पंचायत के गोड़ी गांव के पास जंगल में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इसके बाद सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।
रविवार सुबह गोड़ी गांव के लोग जंगल की तरफ जा रहे थे कि एक व्यक्ति को शव दिखाई दिया। उसने तत्काल पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।