शहीद अंकेश के पार्थिव शरीर की अगवानी के लिए पहुंचे युवा
- फोटो : अमर उजाला
अरुणाचल प्रदेश हिमस्खलन में शहीद हुए बिलासपुर जिले के सेऊ गांव के 22 वर्षीय 19 जैक राइफलमैन अंकेश भारद्वाज की पार्थिव देह रविवार को बिलासपुर पहुंच रही है। इसके लिए जिले की सीमा पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग समेत कई उच्चाधिकारी पहुंच चुके हैं।
शहीद के सम्मान में तरघेल से तिरंगा यात्रा और बाइक रैली भी निकलेगी। इसके लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दर्जनों युवा बाइक के साथ पहुंच चुके हैं। यहां वे शहीद अंकेश के लिए नारे भी लगा रहे हैं। "जब तक सूरज चांद रहेगा अंकेश तेरा नाम रहेगा"।
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग के साथ मौके पर एसडीएम राजीव ठाकुर, डीएसपी अनिल सहित अन्य अधिकारी भी नम आंखों के साथ सीमा पर पहुंच गए हैं।