फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कुपोषण की शिकार हुई आधी आबादी, रेड अलर्ट जारी

Tue, 02 Oct 2018 11:09 AM IST
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे की आधी आबादी कुपोषण का शिकार है। पांच जिलों में खासकर 0-6 उम्र के बच्चे और 15 से 45 वर्ष की महिलाएं सामान्य से कमजोर पाई गई हैं। इसके चलते हमीरपुर, चंबा, सोलन, शिमला और ऊना जिला में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


विभाग के सर्वे के मुताबिक इन पांच जिलों में ज्यादा लोग कुपोषण से ग्रसित हैं। पर्याप्त संतुलित आहार न मिल पाने के कारण लोग कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से कुपोषण को कम करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

विभाग द्वारा अनीमिया, जन्म के समय बच्चे का भार कम होना, बोनापन और ऊंचाई के हिसाब से भार कम होने पर सर्वे किया गया था। सर्वे के मुताबिक इन पांच जिलों में 0-6 उम्र के बच्चे और 15 से 45 वर्ष की महिलाओं में यह सब अधिक पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में अधिक देखने को मिलीं समस्या

यह खामियां खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखने को मिली हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इन पांच जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सितंबर माह को पोषण अभियान के रूप में मनाया गया है। इसमें स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र और गांवों में जाकर कुपोषण के बारे में जागरूक किया जा रहा है। पौष्टिक भोजन बनाने के तरीके बताए जा रहे हैं।

इस संबंध में हिमाचल प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी तिलक राज आचार्य ने कहा कि सर्वे के मुताबिक पांच जिलों में ज्यादा लोग कुपोषण से ग्रसित हैं। कुपोषण को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य भारत प्रेरक खुशबू महेश्वरी का कहना है कि कुपोषण को रोकने के लिए पोषण अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने माताओं को सलाह दी है कि वे बच्चे के जन्म के बाद 1000 दिन तक खानपान का विशेष ध्यान रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें