फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में पूर्व सैनिकों के दो हजार मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति

Tue, 02 Oct 2018 11:00 AM IST
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व सैनिकों के दो हजार से अधिक बच्चों को सत्र 2018-19 में पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी। सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से चलाई जा रही छात्रों की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता योजना में इस वर्ष की छात्रवृत्ति के लिए ग्यारहवीं तक के दो हजार छात्रों ने आवेदन कर रखा है।

विज्ञापन


सैनिक कल्याण विभाग ने ग्यारहवीं तक के छात्रों के लिए आवेदन की तिथि 30 सितंबर रखी थी। इस अवधि में प्रदेश भर से दो हजार छात्रों ने आवेदन किया। बारहवीं और ग्रेजुएशन तक के छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। 
    

विज्ञापन

एक हजार प्रतिमाह के हिसाब से छात्रों को छात्रवृत्ति

इन छात्रों के आवेदन स्वीकृत होने के बाद सैनिक कल्याण विभाग की ओर से एक हजार प्रतिमाह के हिसाब से छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। सैनिक कल्याण विभाग की ओर से हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के दो बच्चों को पढ़ाई के लिए हर माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।

बीते वर्षों में प्रचार प्रसार में कमी के कारण इस छात्रवृत्ति को कम आवेदन आए हैं, लेकिन इस वर्ष आवेदनों में वृद्धि हुई है। इस बार दो हजार आवेदन आए हैं, जबकि बीते वर्ष छात्रवृत्ति के लिए महज 1300 आवेदन थे। स्कीमें ऑनलाइन होने और विभाग के प्रचार प्रसार के कारण आवेदनों में वृद्धि हुई है।

प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने कहा कि 30 सितंबर तक दो हजार बच्चों के आवेदन छात्रवृत्ति के लिए आए हैं। आए हुए आवेदनों को छात्रवृत्ति राशि देने की प्रक्रिया चली हुई है। उन्होंने कहा कि बारहवीं और ग्रेजुएशन वाले छात्र 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें