फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कमला नेहरू अस्पताल से शिफ्ट नहीं होगी गायनी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीएमसी में सिर्फ गायनी के मरीजों की रोबोटिक सर्जरी होगी, प्रसव से संबंधित ऑपरेशन भी केएनएच में ही होंगे
विज्ञापन

चिकित्सक तय करेंगे किस मरीज की होगी रोबोटिक सर्जरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) के गायनी से संबंधित ऑपरेशन अब आईजीएमसी में रोबाेटिक तकनीक से होंगे। वहीं गायनी विभाग की ओपीडी केएनएच में ही चलेगी और प्रसव संबंधी साधारण ऑपरेशन भी यहीं होंगे।

केएनएच में गायनी और ऑब्स्ट्रेटिक्स यानि एंटीनेटल (प्रसव और मातृ एवं नवजात से संबंधित) दोनों आउटडोर मरीजों के लिए ओपीडी पहले की तरह से संचालित की जाएंगी। रोबाेटिक तकनीक से किए जाने वाले ऑपरेशन के लिए मरीजों को आईजीएमसी भेजा जाएगा। कमला नेहरू अस्पताल में गायनी के वह ऑपरेशन होंगे जिन्हें रोबाेटिक सर्जरी से नहीं किया सकता। यह विशेषज्ञ चिकित्सक ही तय करेंगे गायनी के कौन से मरीजों के आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी से ऑपरेशन होंगे, इसमें मरीज और तीमारदारों की सहमति भी शामिल होगी। सरकार के रोबोटिक सर्जरी शुरू करने के फैसले के बाद यह माना जा रहा था कि पूरा विभाग ही आईजीएमसी में शिफ्ट होगा।
विज्ञापन


अब स्थित साफ हो गई है कि सरकार शुरुआती दौर में सिर्फ रोबोटिक सर्जरी को ही आईजीएमसी में करने से शुरुआत करेगी। गायनी विभागाध्यक्ष डाॅ. रीता मित्तल ने माना कि दोनों विभाग और उनकी ओपीडी कमला नेहरू अस्पताल में ही चलती रहेगी। सिर्फ रोबोटिक सर्जरी के केस आईजीएमसी भेजे जाएंगे। आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने को लेकर विभाग और अस्पतालों के स्तर पर तैयारी चल रही है। ऑपरेशन करवाने वाली महिला मरीजों के लिए आईजीएमसी में 50 बिस्तरों की व्यवस्था की जा रही है। सर्जरी शुरू करने के लिए केएनएच के चिकित्सकों से आवश्यक उपकरण और सामान का पूरा ब्योरा मांगा है, जिसे चिकित्सकों ने दे दिया है। इसके अनुसार ही खरीद और सर्जरी शुरू करने के लिए अन्य व्यवस्था व अस्पताल प्रशासन करेगा।
विज्ञापन



आईजीएमसी प्रबंधन कर रहा है तैयारी
आईजीएमसी प्रबंधन रोबोटिक सर्जरी शुरू करने के लिए विशेष चिकित्सकों के अलावा और सहयोगी स्टाफ की व्यवस्था करने की तैयारी कर रहा है। सरकार और विभाग आईजीएमसी में गायनी की रोबोटिक सर्जरी शुरू करने के लिए लिए अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ बैठकें कर रहा है। कमला नेहरू अस्पताल के चार यूनिट में वर्तमान में चार यूनिट है। इसमें करीब 12 से 15 कंसल्टेंट इनमें एक-एक प्रोफेसर, एक- एक एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर, दो-दो सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर हैं। इनके अलावा पीजी छात्र ऑपरेशन वाले मरीजों की देखभाल और उपचार करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें