डीआरएम अंबाला ने इसे लेकर इस स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों को 5,000 रुपये की राशि बतौर प्रोत्साहन दी है। डीआरएम रेलवे अंबाला एमएस भाटिया ने 20 दिसंबर को स्टेशन का निरीक्षण किया था। दूसरे स्टेशनों का भी निरीक्षण किया गया था।
रेलवे स्टेशन गुम्मन को कालका-शिमला रेललाइन में सर्वश्रेष्ठ रेलवे स्टेशन घोषित किया गया है। डीआरएम अंबाला ने इसे लेकर इस स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों को 5,000 रुपये की राशि बतौर प्रोत्साहन दी है। डीआरएम रेलवे अंबाला एमएस भाटिया ने 20 दिसंबर को स्टेशन का निरीक्षण किया था। दूसरे स्टेशनों का भी निरीक्षण किया गया था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में इस स्टेशन को सुंदर और सुव्यवस्थित घोषित किया है।
विज्ञापन
गुम्मन रेलवे स्टेशन के अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि अंबाला रेलवे डिविजन के डीआरएम ने 20 दिसंबर को इस स्टेशन के साथ-साथ इस लाइन पर आने वाले सभी स्टेशनों निरीक्षण किया था। इसकी रिपोर्ट आ गई है। गुम्मन स्टेशन को श्रेष्ठ स्टेशन घोषित किया गया है। कर्मचारियों को 5,000 रुपये का इनाम भी दिया गया है। संजीव शर्मा ने बताया कि यह स्टेशन 100 साल पुराने बरगद के पेड़ के लिए भी जाना जाता है। जिसे मार्च 2018 में यूनेस्को की ओर से अधिग्रहित किया गया था।