फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलिया पर स्कूलों को निर्देश, न मानने पर होगी कार्रवाई

Sat, 13 Feb 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरभर के स्कूलों में व्यक्तिगत रूप से जाकर एसडीएम पानी की टंकियों की सफाई जांचे। बच्चों को साफ पानी देना सुनिश्चित किया जाए ताकि पीलिया का प्रकोप रोका जा सके। लोग भी एहतियात बरतें और उबला हुआ पानी प्रयोग में लाए। यह बात उपायुक्त डीसी मल्होत्रा ने पीलिया रोकथाम के लिए आयोजित संयुक्त बैठक में कही। बैठक में अधिकारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने होटल, ढाबा व हलवाई यूनियन के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वो अपने ग्राहकों को उबला हुआ पानी ही पीने के लिए दें। अन्य कार्यों के लिए भी शुद्ध पानी का प्रयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने उपमंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण और शिमला शहरी को 10-10 स्कूलों में जाकर टंकियों की सफाई जांचने के लिए कहा। उपायुक्त ने कहा कि शिमला नगर और इसके पास 105 सरकारी स्कूल हैं।

सभी स्कूलों में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वहां स्थापित पानी की टंकियां पूरी तरह से साफ की जाएं और बच्चों को शुद्ध पानी दिया जाए। विभिन्न तरह की शिकायतों पर 95 जलापूर्ति कनेक्शन काटे गए। 41 सेक्टर स्टोरेज टैंक और दो मुख्य स्टोरेज टैंक पुन: साफ किए गए और सभी सेक्टर स्टोरेज टैंकों की क्लोरीनेशन की गई है। पीलिया रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम ने व्यापक अभियान आरंभ किया है।
विज्ञापन


स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान
स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 15 और 16 फरवरी को शहर के स्कूलों में पीलिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग की नौ टीमें स्कूलों में जाकर छात्रों और शिक्षकों को पीलिया रोग के कारणों और इससे बचाव के तरीकों पर जागरूक करेगी। छात्रों को पानी की शुद्धता के बारे में भी बताया जाएगा। बताया जाएगा कि पानी को उबाल कर पीएं।

प्राकृतिक पेयजल स्रोतों के सैंपल की जांच करने के बाद ही उसे इस्तेमाल करने की जानकारी दी जाएगी। टीमें पीलिया रोग के लक्षण, उसके टेस्ट और अस्पतालों में उपचार को लेकर उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित जानकारी भी देगी। उपनिदेशक उच्चत्तर शिक्षा श्याम सिंह चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग दो दिनों में शहर और इसके आस पास के सभी उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को जागरूक करेगा।

तीन स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
स्कूल खुलने के दूसरे दिन वीरवार को उपनिदेशक उच्च शिक्षा ने शहर के सबसे अधिक पीलिया प्रभावित क्षेत्र के तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। टंकियों की सफाई से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। उप छोटा शिमला स्कूल में तीन रोज पूर्व ही एमसी के फीटरों से पानी की टंकियों को साफ करवाया गया था, वहीं मेहली हाई स्कूल और बयोलिया स्कूल में वीरवार को पानी की टंकियों को साफ किया गया और क्लोरीन की गोलियां डाली गईं।

टंकियों में अंकित करनी होगी सफाई की तिथि
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राकेश कुमार और टीम ने शहर के स्कूलों में स्थापित पानी की टंकियों का निरीक्षण किया। सफाई सुनिश्चित करने को उप निदेशक ने जिलेभर के स्कूलों को टंकियों पर सफाई की तिथि अंकित करने को कहा है। कहा कि इसकी रिपोर्ट कार्यालय को भी दी जाए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें