हीरा सिंह नेगी व जीएस नेगी के तराशे खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका नेगी, रितु नेगी, पुष्पा राणा, पवन, प्रीति व साक्षी समेत आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं।
हिमाचल रणजी टीम अभ्यास मैच खेलने कोलकाता रवाना हो गई है। इस बार जिला सिरमौर के गिरिपार शिलाई क्षेत्र निवासी ग्यार सिंह नेगी को प्रदेश रणजी टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। हिमाचल टीम आजकल अभ्यास मैच खेल रही है। चार नवंबर को हरियाणा के साथ पहला मैच होगा। इसके बाद पांच नवंबर को झारखंड, छह को राजस्थान, आठ को जेएंडके और आंध्रप्रदेश टीम से नौ नवंबर को मैच होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जीएस नेगी ने शुरुआती शिक्षा शिलाई स्कूल से ली है। 12वीं में राजगढ़ स्कूल में टॉपर रहे। 1996 में नाहन कॉलेज से बीए और 1998 में अंग्रेजी में एमए की। फाइनल ईयर में कॉलेज में मिस्टर फाइनल भी चुने गए थे। 1999 में बीएड धर्मशाला से करने के बाद डेढ़ वर्ष आर्मी स्कूल में शिक्षक रहे। टीजीटी कमीशन पास कर भवाई स्कूल में बतौर टीजीटी नियुक्ति हुई। 2006 में हीरा सिंह नेगी को कबड्डी में पाइका का जिला प्रभारी बनाया गया।
नेगी के बतौर टीम मैनेजर सिरमौर की टीम स्टेट चैंपियन बनी। हीरा सिंह नेगी व जीएस नेगी के तराशे खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका नेगी, रितु नेगी, पुष्पा राणा, पवन, प्रीति व साक्षी समेत आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं। अमर उजाला से बातचीत में नेगी ने कहा कि 2018 में अंडर-16 में भी प्रदेश टीम के मैनेजर रहे थे।
विज्ञापन
मुंह से निकली बात हो गई सच साबित
प्रदेश की रणजी टीम के मैनेजर गिरिपार के जीएस नेगी ने कहा कि वर्ष 1999 में धर्मशाला से बीएड कर रहे थे। अपने एक सहपाठी से एक दिन बात करते हुए मुंह से निकला कि रमणीक स्थल धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बन सकता है। तब साथी ने हंसते हुए कहा था, नेगी जी आप भी कुछ भी बोल देते हो। बाद में उसी स्थल पर अनुराग ठाकुर के प्रयासों से क्रिकेट स्टेडियम बनने पर उसी साथी ने फोन कर कहा कि हिमाचल क्रिकेट स्टेडियम का सपना सच हो गया।