फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur News: मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा का भव्य आयोजन, घर-घर से एकत्र की मिट्टी

Tue, 26 Sep 2023 05:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)

सार

आईटीबीपी और जिला प्रशासन किन्नौर की ओर से जिले की ग्राम पंचायत पांगी, शुदारंग, पोवारी, थैमगारंग एवं सांगला में अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत जिला किन्नौर की सभी ग्राम पंचायतों से 30 सितंबर तक शहीदों के सम्मान में घर-घर जाकर कलश में मिट्टी एकत्रित की जाएगी। 
विज्ञापन
किन्नौर में अमृत कलश यात्रा । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 आईटीबीपी की 17वीं वाहिनी रिकांगपिओ में मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। 17वीं वाहिनी के सेनानी बसंत कुमार नोगल के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। आईटीबीपी और जिला प्रशासन किन्नौर की ओर से जिले की ग्राम पंचायत पांगी, शुदारंग, पोवारी, थैमगारंग एवं सांगला में अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत जिला किन्नौर की सभी ग्राम पंचायतों से 30 सितंबर तक शहीदों के सम्मान में घर-घर जाकर कलश में मिट्टी एकत्रित की जाएगी। 1 से 13 अक्तूबर तक वार्ड, ग्राम पंचायत के घरों से एकत्र की गई मिट्टी और चावल से भरे अमृत कलश को विकास खंड व नगर निकाय मुख्यालय स्तर पर शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन होगा। आजादी के 75वें वर्ष का जश्न मनाते हुए अमृत कलश को नई दिल्ली पहुंचाया जाएगा, विभिन्न राज्यों से आई हुई मिट्टी से कर्तव्य पथ पर शहीदों के सम्मान में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें