फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से हिमाचल पहुंचा भव्य नगर कीर्तन, पुष्प वर्षा से किया स्वागत

Thu, 08 Aug 2019 08:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/संतोषगढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश दिवस को समर्पित श्री गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान श्री ननकाना साहिब से एक अगस्त से चला नगर कीर्तन करीब 52 घंटे देरी से देव भूमि हिमाचल में प्रवेश कर गया है।छह अगस्त को ऊना में पहुंचने वाले नगर कीर्तन में देरी से पहुंचने पर भी संगत के उत्साह में कोई कमी नहीं है। गुरु के दीदार के लिए संगत विभिन्न स्थानों पर पलकें बिछाकर इंतजार करती रही।

विज्ञापन


तकरीबन सवा एक बजे नगर कीर्तन ने हिमाचल पंजाब जेजों पोलियां से जिला ऊना में प्रवेश किया। यहां एसजीपीसी सदस्य दलजीत सिंह भिंडर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश सामान्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष रामकुमार, मंडल भाजपा अध्यक्ष अर्जुन सिंह, हिमाचल सिख फेडरेशन के अध्यक्ष गुरमेज सिंह पुबोवाल व हजारों की संख्या में उपस्थित संगत ने नगर कीर्तन का स्वागत किया।

एसजीपीसी सदस्य दलजीत सिंह भिंडर द्वारा पांच प्यारों को इस अवसर पर सिरोपा भेंट करने के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।  हिमाचल के प्रवेश द्वार पोलियां, पुबोवाल, पालकवाह, हरोली, रामपुर, ऊना, देहलां, मेहतपुर व अन्य स्थानों पर नगर कीर्तन के स्वागत द्वार बनाए गए व विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए गए।

विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
गुरु नानक देव जी के वंशजों की बसाई ऊना नगरी में पहुंचने पर गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी, बाबा अमरजोत सिंह बेदी व इलाका निवासी समूह संगत द्वारा नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी में नगर कीर्तन पहुंचने पर गुरु वंशजों की तरफ से परंपरागत रूप से स्वागत किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को रूमाला भेंट करने क अलावा पांच प्यारों, निशानची को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बाबा बाल जी, बाबा प्रीतपाल सिंह, बाबा सुरिंदर सिंह, गुरु नानक मिशन संस्था के महासचिव हरपाल सिंह कोटला, बलविंदर सिंह, जोगमान सिंह, परमजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, इकबाल सिंह, सतनाम सिंह सहित हजारों की संख्या में संगत मौजूद थी।
विज्ञापन

पाक से आए अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन पर अनुच्छेद 370 का कोई असर नहीं : भिंडर

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भारत और पाकिस्तान में उपजे तनाव का अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन पर कोई असर नहीं पड़ा है। राजनयिकों को हटाने और व्यापार बंद करने के फैसले दो देशों की सरकारों में संबंधों का मामला है। गुरु नानक देव जी पूरे समाज के गुरु हैं। अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन में हर वर्ग से लोग शामिल हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन की हिमाचल प्रदेश में अगुवाई कर रहे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं हिमाचल से प्रतिनिधित्व कर रहे दिलजीत सिंह भिंडर ने यह बात कही। 

उन्होंने कहा कि परम पवित्र धरती ननकाना साहिब (पाकिस्तान) से शुरू हुआ नगर कीर्तन अपनी भव्यता के साथ आगे बढ़ा है। गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित इस नगर कीर्तन पर किसी भी रूप से दो देशों के तनाव का कोई असर नहीं पड़ा है। गुरु नानक देव जी का जब जन्म हुआ था तब केवल सनातन एवं मुस्लिम धर्म ही अस्तित्व में थे। सभी धर्मों के लोगों ने बाबा नानक को अपने गुरु की तरह ही माना। उन्होंने कहा ‘जिन प्रेम कियो तिन ही प्रभु पाया।’ बाबा नानक से प्रेम करने वाला चाहे किसी भी धर्म का क्यों न हो, उसने बाबा नानक के दर से कुछ न कुछ जरूर हासिल किया।

भिंडर ने कहा कि सभी धर्मों के लोगों ने बाबा नानक की उपासना की। नगर कीर्तन पर धारा 370 व 35-ए जम्मू कश्मीर से हटाए जाने का आगे भी कोई असर नहीं होगा। नगर कीर्तन में ननकाना साहिब से शामिल हुए कार सेवा का काम देख रहे बाबा अमर सिंह ने कहा कि नगर कीर्तन पर धारा 370 व 35-ए का किसी भी तरह से कोई असर नहीं है। पाकिस्तान सरकार की ओर से अनुमति मिलने के बाद ही नगर कीर्तन शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी भारत एवं पाकिस्तान की सरकारें धार्मिक कार्यक्रमों के लिए नियमों में छूट देने में संकोच नहीं करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें