आश्रय ने आरोप लगाया कि मतदान के दिन शाम 6 बजे के बाद भी कई स्थानों पर मतदान चल रहा था। इसी बीच एग्जिट पोल जारी कर दिया गया, जिससे मतदान पर काफी विपरीत असर पड़ा। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में वह एक शिकायत चुनाव आयोग से करने जा रहे हैं ताकि इस पर कार्रवाई हो और कड़ा संज्ञान लिया जा सके।
सराज से कोई शिकायत नहीं: ऋग्वेद ठाकुर
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि चुनाव के दिन द्रंग के एक बूथ को लेकर शिकायत आई थी। उसे तुरंत सुधारा गया था। वोटिंग के दिन सराज से कोई भी शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिली होती तो टीमें भेजकर तुरंत एक्शन लिया जाता।
कांग्रेस पर टिप्पणी करने वाला मैं कौन होता हूं : अनिल
भाजपा विधायक एवं आश्रय के पिता अनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने मेहनत की है, तभी इतनी बड़ी सफल रैली हुई है। कांग्रेस में मैंने प्रचार ही नहीं किया तो इसकी वर्किंग का मुझे क्या पता होगा। मंडी में एक दिन की सफल रैलियां हुईं। मैंने कांग्रेस के लिए काम नहीं किया। सीट का निकलना या न निकलना चुनावी नतीजों से पहले इसके बारे में हम क्या कह सकते हैं?