प्रदेश सरकार को पीएमओ कार्यालय से कार्यक्रम की मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बारे में चर्चा करेंगे। अन्न योजना में सूबे में 7 लाख गरीब परिवारों को 10 किलो राशन का बैग दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण अन्न योजना के पांच लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करने को लेकर सरकार ने खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग और निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें 25 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई। विभाग के अधिकारियों को 15 नाम देने के लिए कहा गया है। इनमें पांच लोगों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के सभी डिपो में बैग पहुंचाएं जाएंगे। डिपो होल्डर ये बैग गरीब परिवारों के लोगों को देंगे। बैठक की अध्यक्षता खाद्य आपूर्ति सचिव सी पालरासू ने की।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार को पीएमओ कार्यालय से कार्यक्रम की मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस बारे में चर्चा करेंगे। अन्न योजना में सूबे में 7 लाख गरीब परिवारों को 10 किलो राशन का बैग दिया जाएगा। बैग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के फोटो लगे हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही है। इसमें गरीब परिवारों को 5 किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त राशन दिया जा रहा है। इसमें 2 किलो चावल और 3 किलो गेहूं होता है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना 25 नवंबर तक लागू की गई है। इसके बाद इसे आगे बढ़ाया जाना है या नहीं। इसका निर्णय केंद्र सरकार लेगी।