फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम के तहत हिमाचल को मिले 503.74 करोड़ः गोविंद ठाकुर

Wed, 18 Jul 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि छह माह की अल्पावधि के कार्यकाल में प्रदेश को विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये केंद्रीय वित्तीय सहायता के रूप में मिले हैं।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार के बाद यह दूसरा अवसर है जब केंद्र की सरकार प्रदेश के विकास के लिए उदारता से आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने 5509.87 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाएं मंजूर की

केंद्र सरकार ने 5509.87 करोड़ रुपये की विभिन्न पांच परियोजनाओं में प्रदेश को वित्तीय सहायता प्रदान कर प्रदेश के विकास को नई ऊर्जा प्रदान की है। इस राशि में से 1688 करोड़ रुपये बागवानी विकास, 1892 करोड़ रुपये पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, 798 करोड़ रुपये पेयजल आपूर्ति के लिए प्रदान किए गए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में राज्य में स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर केंद्र सरकार ने 503.74 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। वित्त वर्ष 2013-14 के मुकाबले में यह राशि 268.36 करोड़ रुपये अधिक है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में ‘आशा’ गतिविधियों के लिए 951.60 लाख रुपये और माइक्रोबायोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए केंद्र सरकार को 24 लाख रुपये की राशि का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें