फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन ने विवि से मांगा भर्ती का रिकार्ड

Wed, 02 Dec 2015 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू के पत्रकारिता विभाग में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती मामले में विवि प्रशासन को 15 दिन के भीतर राजभवन को पूरा रिकार्ड सौंपना होगा। राजभवन ने विवि से 15 दिन के भीतर भर्ती से जुड़ा पूरा रिकार्ड तलब किया है। राजभवन ने विश्वविद्यालय से पूछा है कि किन नियमों के तहत पत्रकारिता विभाग में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती की जा रही है?
विज्ञापन


भर्ती की प्रक्रिया क्या है? भर्ती पर छात्र संगठनों और आवेदनकर्ताओं की ओर से क्यों सवाल खड़े किए जा रहे हैं? इसकी पूरी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगी गई है। राजभवन की ओर से जारी आदेशों के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन भर्ती मामले का पूरा रिकार्ड तैयार करने में जुटा है।

उल्लेखनीय है कि एसोसिएट पद के लिए आवेदन करने वाली मोनिका वर्मा ने राज्यपाल और प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर कहा है कि विज्ञापित पदों में आवेदन पत्र के साथ एपीआई स्कोर की न तो शर्त थी और न ही इसे भरने के लिए फार्म था। शर्त बाद में जोड़ी गई, लेकिन इस बारे में आवेदनकर्ता को सूचित नहीं किया गया।
विज्ञापन


यूजीसी की पात्रता शर्तों में एपीआई अनिवार्य शर्त नहीं है। आरोप है कि एक पद के लिए मात्र एक ही उम्मीदवार को बुलाया गया, जबकि 19 आवेदनकर्ताओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना चाहिए था। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि राजभवन की ओर से 15 दिन के भीतर भर्ती मामले का जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें