फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

Wed, 02 Dec 2015 07:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भावानगर (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर जिले के दुर्गम क्षेत्र पंद्रह बीस के छोटा कंबा में मंगलवार देर रात आग लगने से सात कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयानक थी कि घर में रखा सारा सामान पल भर में जल गया। अग्निकांड में प्रारंभिक तौर पर 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग किन कारणों से लगी है, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस अग्निकांड के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात 2:30 बजे छोटा कंबा के जवाहर लाल नेगी के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से मकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। लकड़ी का मकान होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली की ग्रामीणों को भी आग पर काबू नहीं पा सके। बताया जा रहा है कि जवाहर लाल नेगी और उसके परिजन पिछले काफी समय से अपने नए घर में रहने चले गए थे।

हालांकि इस मकान में उनका काफी सामान पड़ा था। उसके भाई का घर कुछ ही दूरी पर है। अग्निकांड के समय घर में रखा सिलेंडर भी फट गया। इसकी आवाज सुनकर जवाहर लाल का भाई भगवान चंद अपने घर से बाहर निकाला। उसने तुरंत इसकी सूचना अपने भाई को दी। जवाहर लाल के वहां पहुंचने से पहले ही पूरा घर आग की भेंट चढ़ गया था।
विज्ञापन


छोटा कंबा पंचायत प्रधान आशा नेगी ने बताया कि लोगों को आगजनी का पता काफी देर बाद लगा। ग्रामीणों के पहुंचने तक सब जल चुका था। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। एसडीएम भावानगर नीलम दुल्टा ने बताया कि प्रशासन की टीम को मौके पर भेजा गया। नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें