फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: राज्यपाल का सचिवालय हुआ पेपरलेस, अब ई-ऑफिस पर होगा काम

Fri, 22 Oct 2021 10:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के निर्देशानुसार सचिवालय का कामकाज ऑनलाइन शुरू कर दिया गया है।शुक्रवार को राज्यपाल के सचिव ने राज्यपाल को ई ऑफिस सॉफ्टवेयर से अवगत करवाया और कहा कि इस परियोजना के कार्यान्वयन से कार्य में पारदर्शिता आएगी और समय भी बचेगा। 
विज्ञापन
राजभवन शिमला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाद अब राज्यपाल सचिवालय में भी पेपरलेस कामकाज शुरू हो गया। शुक्रवार से पूरा कामकाज ई-ऑफिस के जरिये शुरू हुआ। राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के निर्देशानुसार सचिवालय का कामकाज ऑनलाइन शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को राज्यपाल के सचिव ने राज्यपाल को ई ऑफिस सॉफ्टवेयर से अवगत करवाया और कहा कि इस परियोजना के कार्यान्वयन से कार्य में पारदर्शिता आएगी और समय भी बचेगा।

विज्ञापन


यह कार्य सूचना प्रौद्योगिकी एवं एनआईसी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। ई ऑफिस समाधान एनआईसी नई दिल्ली की ओर से विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसके उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया गया है। करीब 500 फाइलों को स्कैन कर ऑनलाइन कर दिया है, जिसके लिए करीब 82 हजार पेपर स्कैन किए गए। एक अनुमान के अनुसार इससे एक साल में करीब 190 पेपर रिम्स की बचत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें