हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 52वें स्थापना दिवस पर चांसलर एवं राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह इस विवि के छात्र बनें। उन्होंने कहा कि एचपीयू को शोध का केंद्र बनाया जाना चाहिए, जहां शिक्षा का आधार चरित्र निर्माण हो। गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ विवि के ग्रेड को बढ़ाने की आवश्यकता है। राज्यपाल बोले, गोवा के समुद्र की लहरों की भावनाओं को यहां पहुंचाने के लिए प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने परिसर में 20 लाख रुपये से स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विवि की स्वायत्तता को बरकरार रखा जाएगा और इसके विकास के लिए हरसंभव सहयोग मिलेगा। विश्वविद्यालय में शिक्षा, शोध और प्रौद्योगिकी के शिक्षण और सीखने में विवि ने अहम भूमिका निभाई है।