फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज की घटना पर पहली बार बोले राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय के बाहर वीरवार को युकां और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा की राज्यपाल कल्याण सिंह की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बताया कि ये घटना बेहद निंदनीय है। इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने युकां के भाजपा कार्यालय के बाहर किए गए प्रदर्शन पर भी अपनी बात कही। राज्यपाल ने कहा कि यह धरना अलोकतांत्रिक था। वहीं, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल समेत कई भाजपा नेता शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे राज्यपाल से मिले।

इस दौरान भाजपा ने अपना एक ज्ञापन भी राज्यपाल को सौंपा है। इसमें इस पूरी घटना की जानकारी और कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

सरकार बर्खास्तगी की मांग

राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। पूर्व सीएम ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है। जिस तरह युकां ने सरकार के इशारों पर भाजपा कार्यालय के बाहर धरना दिया, वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

बाद में इन कार्यकर्ताओं ने गुंडई दिखाई और कार्यालय में भी तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि धरने का और भी तरीका होता है मगर जिस तरह हिंसा और मारपीट की गई, वह शर्मनाक है।

इसके लिए भाजपा ने वीरभद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया और राज्यपाल से सरकार की बर्खास्तगी की मांग कर डाली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें