फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कॉल से मिलेगी शिमला/मनाली की अपडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के पर्यटन स्थलों की सैर करने के इच्छुक सैलानियों को सिर्फ एक कॉल पर टूरिज्म से संबंधित हर जानकारी मिल सकेगी। मौसम का ताजा हाल जानना हो या होटलों में आक्यूपैंसी की स्थिति टोल फ्री टूरिस्ट हेल्प लाइन पर फोन कर सैलानी ताजा अपडेट जान सकेंगे।
विज्ञापन


24 घंटे चलने वाली टोल फ्री टूरिस्ट हेल्प लाइन शुरू करने के लिए पर्यटन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्यटन विभाग निजी कंपनी के माध्यम से सैलानियों को टोल फ्री टूरिस्ट हेल्प लाइन सेवा उपलब्ध करवाएगा।

टूरिस्ट हेल्प लाइन के लिए शिमला में कॉल सेंटर स्थापित किया जाएगा। कॉल सेंटर में कॉल रिकार्ड और कॉल ट्रांसफर करने की भी सुविधा होगी।
Trending Videos

एसएमएस के जरिए भी मिलेगी अपडेट

कॉल सेंटर से सैलानियों को एसएमएस के जरिये भी अपडेट उपलब्ध करवाएंगे। कॉल सेंटर से सैलानियों को सभी आवश्यक फोन नंबर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। कॉल सेंटर से सैलानियों को ईमेल के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। टूरिस्ट हेल्प लाइन के माध्यम से मिलने वाली शिकायतों और सुझावों के आधार पर डाटाबेस तैयार किया जाएगा।

सैलानियों को मिलेगी सुविधा
पर्यटन विभाग के संयुक्‍त निदेशक मनोज शर्मा का कहना है कि हिमाचल आने वाले सैलानियों के लिए पर्यटन विभाग टोल फ्री टूरिस्ट हेल्प लाइन शुरू कर रहा है। हेल्प लाइन पर टूरिज्म से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त होटलों, गेस्ट हाउस और होम स्टे की आनलाइन बुकिंग सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

होम स्टे की बुकिंग भी ऑनलाइन

हिमाचल आने वाले सैलानी एक ही वेबसाइट पर पर्यटन विभाग के पास पंजीकृत 2377 होटलों, गेस्ट हाउस और होम स्टे की आनलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे।

गौरतलब है कि हर साल हिमाचल में लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। मगर ज्यादातर को यह पता नहीं होता कि यहां कौन कौन से स्‍थान है जो देखने योग्य है। हिमाचल में कौन सी जगह ज्यादा प्रसिद्घ और खूबसूरत है। इसकी जानकारी उन्हें नहीं होती।

टूरिस्ट गाइड उन्हें जानकारी तो देते हैं लेकिन ज्यादातर बार उन्हें मिसगाइड भी करते हैं। ऐसे में यदि ये सुविधा शुरू होती है तो पर्यटकों को काफी फायदा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें