फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने गाय से क्रूरता मामले में दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, डीजीपी को लिखा पत्र

Mon, 08 Jun 2020 06:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
विज्ञापन

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बिलासपुर जिले के झंडूता में गत दिनों पालतू गाय के साथ क्रूरता मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। राज्यपाल ने पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू को पत्र लिखकर मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन


उन्होंने इस प्रकरण की जांच रिपोर्ट से शीघ्र अवगत करवाने के लिए भी कहा है। बता दें, झंडूता में एक गाय को विस्फोटक भरा पदार्थ खिलाने की घटना सामने आई थी।

इस घटना में गाय का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस मामले में सियासी घमासान शुरू होने के बाद बिलासपुर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारूद का गोला बनाने वाले ने कबूला गुनाह

वहीं, बिलासपुर के डाहा गांव में बारूद का गोला बनाने वाले आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया की उसने बारूद का गोला जंगली जानवरों के लिए बनाकर रखा था, जिसकी शिकार गाय बन गई। उल्लेखनीय है कि आरोपी ने खेतों में बारूद का गोला लगाया था, जिससे गुरदयाल सिंह की गाय का जबड़ा उड़ गया था।

इसके बाद गुरदयाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। इसी मामले में गत दिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा है। वहीं, कांग्रेस ने भी इस मामले को राजनीतिक रंग देते हुए इस मुद्दे को उठाया था और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई थी। डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा ने बताया की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें