फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में दिखे देश में कुल पाए जाने वाली प्रजातियों के 50 फीसदी पक्षी

Thu, 22 Apr 2021 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
कॉफी टेबल बुक ‘हिमाचल बर्ड्सः अ विजुअल ट्रीट’ का विमोचन करते राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने वीरवार को राजभवन में हिमाचल प्रदेश के महानिदेशक जेल सोमेश गोयल की ओर से संकलित कॉफी टेबल बुक हिमाचल बर्ड्स अ विजुअल ट्रीट का विमोचन किया। प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों के दृष्टिगत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार समारोह केवल दो लोगों की उपस्थिति में किया गया। राज्यपाल ने प्रदेश के पक्षियों पर कॉफी टेबल बुक के लिए सोमेश गोयल के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन


कहा कि पुलिस विभाग में कार्य करते हुए इतनी अच्छी तस्वीरें लेना आसान नहीं हैं। उन्होंने आशा जताई कि इस कॉफी टेबल बुक से स्थानीय समुदाय, नीति निर्माता और प्रशासक हिमाचल के समृद्ध और विविधतापूर्ण पक्षियों को संरक्षित करने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने हैरानी जताई कि भारत में देखे जाने वाली पक्षियों की सभी प्रजातियों में से 50 प्रतिशत से अधिक अब हिमाचल में भी देखे जा चुके हैं।

हिमालयी क्षेत्र तीतर प्रजाति का केंद्र है। प्रदेश कई फिजेंट प्रजातियों की संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है। गोयल ने कहा कि कठिन परिश्रम के बाद प्रदेश में 672 पक्षियों और 31 महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्रों की एक विश्वसनीय सूची तैयार की है। बता दें, गोयल को सुंदरबन डेल्टा में संरक्षण कार्य के लिए 2006 में पश्चिम बंगाल राज्य वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार मिला था। वह हिमाचल बर्ड्स फोरम के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं। यह पक्षियों के प्राकृतिक निवास स्थान के संरक्षण दिशा में समर्पित एक मंच है। राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें