फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल बोले, यूरोप के वैज्ञानिकों से हमारे देश के ऋषि बड़े

Mon, 03 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि यूरोप के वैज्ञानिकों से हमारे देश के ऋषि बड़े थे, जो हर चीज का सही अनुमान लगाते थे। इन्होंने धार्मिक मान्यता से ही विज्ञान का आविष्कार किया है। अंधविश्वास और आपस की फूट ने हमें गुलाम बनाया था। इससे बाहरी लोगों ने हमारी योजनाओं को सुनियोजित ढंग से नष्ट किया। विज्ञान के बिना काम नहीं, लेकिन विज्ञान और धर्म को आपस में मिलना चाहिए।
विज्ञापन


राज्यपाल कृषि विवि पालमपुर में विज्ञान भारती की ओर से छात्रों के लिए किए गए वार्षिक वितरण समारोह में बोल रहे थे। कहा कि शिक्षक छात्रों को ऐसी शिक्षा दें कि वे आने वाले भारत का अच्छा निर्माण कर सकें। राज्यपाल ने समारोह में बच्चों को सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने कृषि विवि विभिन्न केंद्रों का दौरा किया।

उन्होंने वैज्ञानिकों को गुणवत्ता में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। जैविक कृषि विभाग के तहत कार्यरत शून्य बजट जैविक खेती का भी दौरा किया और विवि की ओर से उनके मिशन के तहत प्राकृतिक खेती करने और प्राकृतिक खेती के प्रदर्शन को पूरी तरह तैयार करने पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने उपायुक्त सीपी वर्मा को विवि के वैज्ञानिकों, अधिकारियों और उद्यान विभाग के साथ जिला स्तर पर बैठक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान प्रक्रिया प्रणाली संतोषजनक नहीं है और विशेषज्ञों को एक पशु से दूसरे पशु में संक्रमण फैलने की दर को कम करने के लिए प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। भारतीय नस्ल की गायों को संरक्षित करना अति महत्वपूर्ण है। विवि के कुलपति प्रो. अशोक सरियाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बच्चों को वेदों की शिक्षा भी दी जाए: शांता

कृषि विवि पालमपुर में आयोजित वार्षिक समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने स्कूलों में बच्चों की विज्ञान और धार्मिक पढ़ाई पर बल दिया। बच्चों में बढ़ते तनाव से हो रही आत्महत्याओं पर राज्यपाल और सांसद ने चिंता जताई। लिहाजा, दोनों ने विज्ञान की शिक्षा के साथ वेदों की शिक्षा को भी बच्चों के लिए जरूरी बताया। 

शांता ने कहा कि बच्चों को विज्ञान की शिक्षा के साथ वेदांतों की शिक्षा स्कूलों में शुरू करने के लिए वे जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। दोनों ने विवि के सभागार में चिंता जाहिर की कि क्या कारण है कि आज बच्चे तनावग्रस्त हो रहे हैं। इसके लिए उनमें बढ़ता दबाव और एक-दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ भी इसका मुख्य कारण है। इसके लिए बच्चों को धार्मिक लेखों की पढ़ाई देना अब अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें