ऑपरेशन का सामान मंगाने के नाम पर आईजीएमसी में हो रही मनमानी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने डॉक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि वे ऑपरेशन का सामान मंगवाने के लिए तीमारदारों को किसी भी प्राइवेट दुकान पर नहीं भेजेंगे। सरकार ने यह कदम हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष की ओर से डॉक्टरों द्वारा निर्धारित प्राइवेट दुकानों से सामान
मंगवाने के कथित आरोप के बाद उठाया है। सरकार का कहना है कि सरकारी दुकानों के अलावा जल्द ही अमृत योजना के तहत दुकानें खुलने से लोगों को सस्ती दरों में सामान मिल सकेगा। सरकार के इस कदम के बाद सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को राहत मिलेगी।