राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कैंसर अस्पताल और नारी निकेतन में दिवाली मनाई। राजभवन में उनसे मिलने आए लोगों की ओर से दी गई मिठाइयां और गिफ्ट अस्पताल और नारी निकेतन में बांटे। रविवार शाम को शिमला स्थित कैंसर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे।
उन्होंने स्वयंसेवी संस्था आल माइटी बलैसिंग की ओर से संचालित निशुल्क कैंटीन में रोगियों को लंगर वितरित किया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। राज्यपाल मशोबरा स्थित नारी निकेतन भी पहुंचे।
आचार्य देवव्रत की अनूठी पहल कोई नई बात नहीं है। इससे पूर्व भी उन्होंने ऐसे कई उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। चाहे जनभागीदारी की बात हो या फिर सामाजिक बुराइयां के खिलाफ मुहिम। हर मामले में राज्यपाल ने पहल की है।