फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी: हिमाचल में सिपाही भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन करें आवेदन

Fri, 01 Oct 2021 03:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती के लिए आज यानि एक अक्तूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती में भाग लेने के इच्छुक आवेदक हिमाचल पुलिस की वेबसाइट पर सुबह आठ बजे से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती के लिए आज यानि एक अक्तूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती में भाग लेने के इच्छुक आवेदक हिमाचल पुलिस की वेबसाइट पर सुबह आठ बजे से आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन के अलावा इस बार ऑफलाइन भी आवेदन शुल्क जमा किया जा सकेगा। 

विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें चुनाव आयोग को भेजे गए पत्र पर आपत्ति न आने के बाद जिलों से अलग से अधिसूचना कराने की बजाय सीधे आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया गया है। पहले पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी भर्ती आदेश में संबंधित जिले की जिला भर्ती कमेटी को अलग से अधिसूचना जारी करने के लिए कहा गया था।

लेकिन गुरुवार को तय हुआ कि चूंकि भर्ती को लेकर पुलिस मुख्यालय ने पहले ही अधिसूचना कर दी है, ऐसे में अलग से अधिसूचना नहीं निकाली जाएगी।  उल्लेखनीय है कि पहले अलग से अधिसूचना जारी करने के चक्कर में आदर्श आचार संहिता की वजह से भर्ती पर पेंच फंस गया था। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय को भर्ती के संबंध में पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि अधिसूचना पहले जारी हो चुकी है।
विज्ञापन


साथ ही जिस एक महीने में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी है, उस मियाद के दौरान पुलिस की भर्ती के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन लिए जाने हैं। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से चुनावों की तैयारियों में कोई दिक्कत नहीं होगी। अब सीईओ कार्यालय के आपत्ति न जताने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें