फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lahul News: पर्यटकों के लिए खुशखबर, छह माह बाद मनाली-लेह सड़क पर दौड़ेंगे वाहन

Sat, 18 May 2024 05:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जिला लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि 18 मई को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मनाली-लेह राजमार्ग-3 को यातायात के लिए खोल दिया है। 
विज्ञापन
सरचू तक बहाल होगा मनाली-लेह मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह माह बाद मनाली-लेह सड़क खुलने से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जिला लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि 18 मई को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मनाली-लेह राजमार्ग-3 को यातायात के लिए खोल दिया है। हालांकि, वर्तमान सड़क की स्थिति के कारण फिलहाल दारचा से सरचू तक यातायात को वैकल्पिक दिवस के अनुरूप ही नियंत्रित कर वाहनों का संचालन किया जाएगा। कहा कि बारालाचा दर्रा में मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे है, जिसके कारण वाहनों की आवाजाही बारी-बारी से भेजने की अनुमति रहेगी। 19 मई को वाहनों को दारचा से सरचू की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


इसमें फोर बाई फोर वाहन, चेन वाले और भारी वाहन यानी ट्रकों को केवल सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तकजाने अनुमति दी जाएगी। इस दौरान दारचा में फंसे करीब 250 ट्रकों को भी लेह की ओर भेजा जाएगा। कहा कि 20 मई को सरचू से दारचा और लाहौल की ओर ही वाहनों की आवाजाही की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि सुचारु रूप से यातायात बहाल करने के लिए पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि उपरोक्त समयसारिणी का सख्ती से पालन किया जाए। वाहनों की आवाजाही मौसम और सड़क की स्थिति पर निर्भर करेगी। सड़क पर मोटरसाइकिल और छोटे वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें