फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन: सैलानी अब इलेक्ट्रिक बस से एक दिन में कर सकेंगे रोहतांग और अटल टनल का दीदार, जानें किराया

Mon, 21 Jun 2021 05:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

दो साल वर्ष पहले भी निगम ने इलेक्ट्रिक बस सेवा मनाली से रोहतांग के लिए आरंभ की थी। लेकिन पिछले साल कोरोना काल के चलते यह सेवा बंद रही। सोमवार को पर्यटकों को लेकर एक बस रोहतांग दर्रा भेजी गई। जबकि मंगलवार से हर रोज तीन इलेक्ट्रिक बसें भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रे के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे में बर्फ के बीच मस्ती करने के लिए अब सैलानियों को ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू ने सोमवार से एक इलेक्ट्रिक बस शुरू कर दी है। किराया 600 रुपये प्रति सवारी रखा गया है। अब सैलानी रोहतांग में बर्फ के साथ 9 से अधिक किलोमीटर लंबी अटल टनल रोहतांग को भी निहार सकेंगे।

विज्ञापन

 
बस सेवा शुरू होने से सैलानियों को काफी सुविधा मिलेगी। इससे पहले रोहतांग जाने के लिए उन्हें टैक्सी का ज्यादा किराया अदा करना पड़ रहा था।  गौरतलब है कि दो साल वर्ष पहले भी निगम ने इलेक्ट्रिक बस सेवा मनाली से रोहतांग के लिए आरंभ की थी। लेकिन कोरोना काल के चलते यह सेवा बंद रही। सोमवार को पर्यटकों को लेकर एक बस रोहतांग दर्रा भेजी गई।

जबकि मंगलवार से हर रोज तीन इलेक्ट्रिक बसें भेजी जाएंगी। रोहतांग की पार्किंग में बसें दो घंटे तक रुकेंगी। इस बीच सैलानी बर्फ में मस्ती करने के साथ  साहसिक गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। इसके बाद बस रोहतांग से कोकसर बाजार पहुंचकर गुफा होटल की ओर निकलेगी। यहां से अटल टनल नॉर्थ पोर्टल से होकर सैलानी मनाली तक छोड़े जाएंगे।  
विज्ञापन

इस संबंध में हिमाचल पथ परिवहन निगम मनाली के अड्डा प्रभारी दीपक ने कहा कि अब सैलानी एक दिन में रोहतांग और अटल टनल रोहतांग देख पाएंगे। पहली बस सुबह आठ बजे मनाली से चलेगी। दूसरी बस का समय सुबह साढ़े आठ का है। जबकि तीसरी बस चलने का सुबह समय नौ बजे का रहेगा। उन्होंने इस बस सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें