फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के नसोगी गांव में सोने-चांदी के गहने, नकदी चोरी

Tue, 14 Feb 2023 07:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

थाना मनाली के अंतर्गत नसोगी गांव में सोमवार को दिनदहाड़े शातिरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर फरार हो गए। 
विज्ञापन
नसोगी गांव में चोरी(सांकेतिक) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के थाना मनाली के अंतर्गत नसोगी गांव में सोमवार को दिनदहाड़े शातिरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मामला भी दर्ज कर लिया है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। आसपास के इलाके में कोई सीसीटीवी भी नहीं लगा हुआ है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर नसोगी गांव में राजकुमार के घर चोरी की घटना हुई। सुबह परिवार के सभी सदस्य अपने कामकाज के लिए निकल गए थे। शाम को जब वे घर पहुंचे तो चोरी का पता चला। पुलिस को दिए बयान में तेजी देवी पत्नी राजकुमार ने बताया कि वह ढुंगरी में ऊन के कपड़ों का स्टॉल लगाती है।

विज्ञापन


उसके पति भी वहीं पर चाय का स्टॉल चलाते हैं। उनका बेटा गौरव भारत बुकिंग मनाली में कार्यरत है। वे सभी काम के लिए निकल गए। शाम को करीब 6 बजे वह वापस घर पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर गई तो अलमारी भी खुली थी। अलमारी को चेक किया तो लॉकर के अंदर रखे गहने गायब थे। कहा कि एक सोने का हार, एक मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठी, दो सोने की चेन, एक जोड़ा चांदी की पायल और तीन जोड़ा कंगन गायब मिले। पुलिस के मुताबिक करीब आठ तोला सोना और 20 तोला चांदी के गहनों के साथ ही 1.80 लाख रुपये की नकदी पर भी चोरों ने हाथ साफ किया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर शातिरों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें