फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कर्टन रेजर में दिखी अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की झलक, देखें शानदार वीडियो

Mon, 25 Sep 2023 12:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 24 से 30 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे कुल्लू दशहरा उत्सव के पूर्वावलोकन यानी कर्टन रेजर कार्यक्रम को आरंभ कर इसकी विवरणिका जारी की।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव वास्तव में वैश्विक कार्यक्रम बनने के लिए तैयार है। विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक दलों के साथ-साथ रूस, इस्राइल, रोमानिया, कजाकिस्तान, क्रोएशिया, वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड, पनामा, ईरान, मालदीव, मलेशिया, कीनिया, दक्षिण सूडान, जाम्बिया, घाना और इथियोपिया सहित 19 देशों के प्रतिभागी उत्सव में अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 24 से 30 अक्तूबर तक आयोजित किए जा रहे कुल्लू दशहरा उत्सव के पूर्वावलोकन यानी कर्टन रेजर कार्यक्रम को आरंभ कर इसकी विवरणिका जारी की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उत्सव में 25 अक्तूबर को सांस्कृतिक परेड और 30 अक्तूबर को कुल्लू कार्निवल होगा। इसके साथ ही 13 विभाग क्षेत्र की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करते हुए प्रदर्शनियां लगाएंगे। यह पहली बार है कि जब दशहरा उत्सव समिति की ओर से कर्टन रेजर बनाया है। कर्टन रेजर नामक टीजर को लोगों की ओर से खूब पंसद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर भी किया जा रहा है।

कुल्लू दशहरा के लिए समिति ने जिला कुल्लू के 332 देवी-देवताओं को उत्सव में आने के लिए निमंत्रण भेजे हैं। कुल्लू दशहरा में बाह्य सराज आनी-निरमंड से लेकर मनाली तक के देवी-देवता भाग लेते हैं।  भगवान रघुनाथ की अगवाई में मनाए वाले कुल्लू दशहरा में माता हिडिंबा, बिजली महादेव के साथ बाह्य सराज के अधिष्ठाता खुडीजल, टकरासी नाग, ब्यास ऋषि, कोट पझारी,चोतरू नाग, देवता चंभू, सप्त ऋषि समेत अन्य देवी-देवता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें