फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में काला मोतिया का आधुनिक मशीनों से होगा इलाज, आंखों की सर्जरी होगी हाईटेक

Thu, 02 Apr 2026 05:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एम्स बिलासपुर के नेत्र रोग विभाग (ऑफ्थाल्मोलॉजी) में ग्लूकोमा (काला मोतिया) की सर्जरी के लिए अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स बिलासपुर में अब आंखों के मरीजों को बेहतर और आधुनिक उपचार की सुविधा मिलने जा रही है। संस्थान के नेत्र रोग विभाग (ऑफ्थाल्मोलॉजी) में ग्लूकोमा (काला मोतिया) की सर्जरी के लिए अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन उपकरणों के आने से मरीजों को अब जटिल नेत्र सर्जरी के लिए बाहरी राज्यों या बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। खासकर बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। ग्लूकोमा एक गंभीर बीमारी है, जिसमें आंखों की नसें प्रभावित होती हैं और समय पर इलाज न मिलने पर दृष्टि जा सकती है। ऐसे में आधुनिक सर्जरी सुविधा मिलने से समय पर उपचार संभव होगा और मरीजों की आंखों की रोशनी बचाई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्र रोग विभाग में स्थापित होने वाले सर्जरी सेट में करीब 41 प्रकार के आधुनिक उपकरण शामिल होंगे। इनमें विभिन्न प्रकार के फोर्सेप्स, कैंची, नीडल होल्डर, स्पेकुलम और अन्य सर्जिकल उपकरण शामिल हैं, जो सर्जरी को अधिक सुरक्षित और सटीक बनाएंगे। इससे न केवल ऑपरेशन की सफलता दर बढ़ेगी, बल्कि मरीजों को जल्दी रिकवरी का भी लाभ मिलेगा। साथ ही अस्पताल में ही बेहतर सुविधा मिलने से इलाज का खर्च भी कम होगा। इन उपकरणों की खरीद के लिए संस्थान ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सुविधा के शुरू होने से एम्स में नेत्र रोगों के इलाज का स्तर और मजबूत होगा। बिलासपुर सहित आसपास के जिलों के हजारों मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें