फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Entry Tax Dispute: स्वारघाट एंट्री टैक्स बैरियर पर रेट विवाद जारी, ट्रक ड्राइवर नाराज; जानें क्या बोले

Thu, 02 Apr 2026 12:11 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, गेहड़वीं (बिलासपुर)।

सार

Himachal Entry Tax Dispute: स्वारघाट एंट्री टैक्स बैरियर पर वीरवार सुबह ट्रक ऑपरेटरों ने रोष जताया। ट्रक चालकों का कहना है कि पिछले दिन हुई वार्ता में तय हुआ था कि पर्ची पुराने रेट पर ही काटी जाएगी। लेकिन अब पर्ची अधिक रेट पर काटी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
टोल पर्ची दिखाते हुए ट्रक चालक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर स्थित स्वारघाट एंट्री टैक्स बैरियर पर टैक्स रेट को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है। ट्रक चालकों का आरोप है कि टैक्स की पर्ची मनमाने रेट पर काटी जा रही है, जबकि बैरियर प्रशासन का कहना है कि वे केवल सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य कर रहे हैं। इसी कारण वीरवार सुबह ट्रक ऑपरेटरों ने बैरियर पर रोष जताया। इस वजह से जाम की स्थिति बन गई, जिसे बाद में पुलिस ने बहाल कराया।

विज्ञापन




ट्रक चालकों का कहना है कि पिछले दिन हुई वार्ता में तय हुआ था कि पर्ची पुराने रेट पर ही काटी जाएगी। लेकिन अब पर्ची अधिक रेट पर काटी जा रही है। यदि कोई ड्राइवर विरोध करता है तो उसे पिछला रेट वसूला जा रहा है। कुछ ट्रक चालकों ने अपनी पर्ची दिखाते हुए इसे सरासर मनमानी करार दिया। कीरतपुर-मनाली फोरलेन ट्रक पर्ची विवाद के चलते आज सुबह ट्रैफिक का दबाव अचानक बढ़ गया। गरामौड़ा एंट्री टैक्स से लेकर टोल प्लाजा तक लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जाम में एंबुलेंस भी फंसी नजर आई। सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए जाम को जल्द खुलवाया। पुलिस की तत्परता के चलते यातायात सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया। जाम और पर्ची विवाद के कारण कुल्लू और मनाली की ओर जाने वाले पर्यटक भी प्रभावित हुए।

लोगों ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि आने-जाने वाले यात्री और व्यापारी परेशान न हों। टोल एंट्री टैक्स बैरियर पर कार्यरत प्रतिनिधि ने बताया कि वे केवल सरकार की गाइडलाइन के अनुसार पर्ची काट रहे हैं। उनका कहना है कि सभी ट्रक और टैक्सी चालकों के साथ उनका व्यवहार सौहार्दपूर्ण है और किसी प्रकार की मनमानी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर चालक पर हमला, नकदी लूटने का आरोप
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरामोड़ टोल प्लाजा पर उस समय हंगामा मच गया जब टोल कर्मचारियों और एक वाहन चालक के बीच विवाद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर टोल कर्मचारियों ने चालक पर डंडों से हमला किया। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान चालक के सिर पर गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान हो गया।आरोप है कि वहीं, चालक की गाड़ी से नकदी भी उठा ली गई है। घटना के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों व अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग और वाहन चालक घटनाक्रम की निंदा कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें