फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी थियेटर में मॉडलिंग में युवतियों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पर्धा में निकिता बनीं मिस पहाड़ी आइकन
विज्ञापन

राज्यपाल शुक्ल ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के बहुउद्देशीय हॉल में शुक्रवार को यूथ एनलाइटनमेंट सोसायटी की ओर से आयोजित रिवाज कार्यक्रम में मिस पहाड़ी आइकन 2025-26 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें निकिता नेगी ने मिस पहाड़ी आइकन का ताज जीता। वहीं गुंजन फस्ट रनरअप और और वर्निका चौहान सेकेंड रनरअप बनीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की। हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले स्वागत नृत्यों की श्रृंखला के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दिन का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक मॉडलिंग प्रतियोगिता रही जिसमें युवतियों ने पारंपरिक मूल्यों में आत्मविश्वास, गौरव और सुंदरता का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में डॉ. वंदना ठाकुर और मिस अंकिता ठाकुर रहीं। इस अवसर पर नशे के खिलाफ एक स्किट भी प्रस्तुत की गई। इसमें विद्यार्थियों ने सभागार में मौजूद सभी दर्शकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम में दो दिनों के लिए केशव चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्य महासचिव तिजेंद्र ठाकुर ने कहा कि रिवाज का सफल आयोजन पूरे दल के सामूहिक प्रयासों और समर्पण के कारण संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनजागरूकता निभाएगी अहम भूमिका : राज्यपाल
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि नशे के खिलाफ आम जन ही निर्णायक भूमिका निभा सकता है। जनजागरुकता से ही सरकार और पुलिस दोनों के प्रयासों को बल मिल सकता है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है और सामाजिक चेतना हमें सही दिशा दिखाती है। संस्कृति, कला और विचारों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना एक प्रभावी और स्थायी माध्यम है। उन्होंने बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा आज समाज और विशेषकर युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती है जो न केवल व्यक्ति बल्कि परिवार और समाज को भी कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि नशे से दूरी, सेवा की भावना और अनुशासन ही सशक्त युवा की पहचान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें