शिमला। उप-मंडलाधिकारी शिमला (ग्रामीण) के आदेश पर शुक्रवार को टुटू बाजार में घूम रहे लावारिस बैलों को सुन्नी गोशाला भेजा गया। यह बैल अक्सर बाजार में खड़े हो जाते थे जिससे जाम भी लग रहा था। यह कार्य पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सकों के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान टुटू बाजार में अक्सर ट्रैफिक जाम लगाने वाले तीन लावारिस बैलों में से दो बड़े बैलों को काबू करके ट्रक में चढ़ाया गया जिसके बाद इन्हें गोशाला ले जाया गया। इस कार्य में विभाग के कर्मचारी, विकास खंड बनूटी के अधीक्षक, ग्राम पंचायत टुटू-मजठाई के प्रधान, लोक निर्माण विभाग के कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने सहयोग किया। संवाद