फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों का दबदबा: खेलों के 32 पुरस्कार छात्राओं के नाम, एचपीयू के वार्षिक समारोह में 745 विद्यार्थी सम्मानित

Mon, 02 Nov 2026 05:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

 वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में 745 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शैक्षणिक, शोध, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में 745 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शैक्षणिक, शोध, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। कुल सम्मानित विद्यार्थियों में 424 छात्र और 321 छात्राएं शामिल रहीं। छात्राओं ने विशेष रूप से खेलकूद और विभागीय प्रतिनिधित्व में बेहतर प्रदर्शन किया। खेलकूद श्रेणी के सभी 32 पुरस्कार छात्राओं को मिले। शैक्षणिक श्रेणी में कुल 294 विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। इनमें 221 छात्र और 73 छात्राएं शामिल हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

 वहीं राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, राज्य पात्रता परीक्षा और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (एनईटी, सेट और जेआरएफ) श्रेणी में 303 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें 162 छात्र और 141 छात्राएं हैं। इस श्रेणी में छात्राओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। इसके अलावा सांस्कृतिक गतिविधियों में 24 विद्यार्थियों को पुरस्कार मिले, जिनमें 17 छात्र और सात छात्राएं हैं। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य प्रो. ममता मोक्टा विशेष अतिथि रहीं। अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम और परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में जापान के नोबेल विजेता को बुलाएगा एचपीयू
एचपीयू का मार्च 2027 में दीक्षांत समारोह होगा। विवि जापान के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. ताकाकी काजिता को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करेगा। प्रो. काजिता को वर्ष 2015 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था। समारोह में छात्र केंद्रीय संघ के चार पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इनमें तीन छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं। विभागीय प्रतिनिधियों की श्रेणी में 88 विद्यार्थियों को पुरस्कार मिले। इनमें 65 छात्राएं और 23 छात्र हैं। सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें 17 छात्र और सात छात्राएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें