फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा हत्याकांड : हत्या का आरोपी गिरफ्तार, गुस्साई भीड़ का थाने के बाहर हंगामा

Fri, 08 Apr 2022 09:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)

सार

दसवीं कक्षा की छात्रा की हत्या के आरोपी के खुलासे के बाद गुस्साए लोगों ने अंब थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को अंब थाने का घेराव कर आरोपी को भीड़ के हवाले करने की मांग की। कहा गया कि आरोपी को फांसी दी जाए। 
विज्ञापन
छात्रा हत्याकांड मामले में भीड़ ने घेरा थाना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब के प्रतापनगर में 5 अप्रैल को दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा (15) की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नगर पंचायत अंब के वार्ड-3 निवासी आसिफ मोहम्मद (23) के तौर पर हुई है। छात्रा की हत्या से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को अंब थाने के बाहर हंगामा करते हुए आरोपी को उनके हवाले करने की मांग की। प्रदर्शनकारी और परिजन उसे फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपी को अंब कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


प्रदर्शन के चलते हालात बिगड़ते देख गगरेट, दौलतपुर चौक, चिंतपूर्णी और रिजर्व बटालियन से पुलिस बुलानी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान करीब साढ़े तीन घंटे तक अंब-नादौन और ऊना-तलवाड़ा नेशनल हाईवे जाम रहे। एसपी ऊना, एएसपी और डीएसपी हेडक्वार्टर ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर ढाई बजे चक चला। अंत में लोगों को शांत करवाने के लिए पुलिस को मृतक छात्रा के पिता अजय कुमार को भीड़ के सामने लाना पड़ा। उनकी अपील के बाद लोग शांत हुए। लोगों ने ‘गुड़िया हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल जिंदा है’ जैसे नारे लगाए। मृतका के पैतृक गांव बीहण नंगल तहसील देहरा जिला कांगड़ा से भी लोग पहुंचे थे। अंब थाने के बाहर प्रदर्शन के दौरान मृतका के एक रिश्तेदार को पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मार दिया, जिससे जमकर गहमागहमी हुई।

छेड़छाड़ का विरोध किया तो दिया वारदात को अंजाम
  एसपी अर्जित सेन ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी छात्रा पर गलत नीयत रखता था। उसकी छात्रा के परिवार से जान-पहचान भी थी। इसका फायदा उठाकर वह घर में दाखिल हुआ। उसने छात्रा से छेड़छाड़ की कोशिश की। छात्रा ने इसका विरोध किया। गलत इरादों में कामयाब नहीं हुआ तो तैश में आकर छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें